समालखा । समालखा में जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक घर से बाजार के लिए मोबाइल का चार्जर लेने निकला था। उसको जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। सुबह उसका शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। समालखा थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगा रही है।
आशू पांचाल निवासी दुर्गा काॅलोनी ने बताया कि उसका भाई संदीप (28) निर्माणाधीन भवनों में सरिया बांधने का काम करता था। शाम करीब चार बजे अपनी मोटरसाइकिल पर बाजार से मोबाइल का चार्जर लेने के लिए निकला था लेकिन रात भर घर नहीं आया। सुबह उन्हें सूचना मिली कि दिल्ली लेन पर आम आदमी पार्टी कार्यालय के सामने संदीप का शव पड़ा है। वहां पहुंचने पर पता चला कि अज्ञात वाहन की टक्कर उसे उसकी मौत हुई है।