पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए मंगलवार को वरीयता सूची जारी कर दी गई। जारी सूची के अनुसार जीटी रोड की राजकीय आईटीआई में इलेक्टि्रशियन ट्रेड के लिए अधिकतम वरीयता सूची 100 फीसदी तक पहुुंची। हालांकि इलेक्टि्रशियन में कट ऑफ 84.8 फीसदी रही। वहीं, कोपा की कट ऑफ 68.6 फीसदी और फायर र्टक्नोलॉजी में कट ऑफ 75 फीसदी रहा।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहले चरण की काउंसलिंग में प्रदेश में 15079 आवेदकों ने दाखिला लिया है। जिले की नौ राजकीय आईटीआई में अलॉट सीटों पर 500 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इसमें जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में कुुल 952 सीटों में से 204 सीटों पर दाखिला हो चुुका है। मंगलवार को दूसरी वरीयता सूची जारी की गई। दूसरे चरण में अभ्यर्थी 13 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला सुुनिश्चित कर सकेंगे।
राजकीय आईटीआई में प्रमुख ट्रेड की अलॉट सीटें-
ट्रेड कट ऑफ
इलेक्ट्रिशियन 100 - 84.8
कोपा 99.6 - 68.6
फायर टेक्नोलॉजी 91 - 75
फिटर 98 - 56
मशीनिस्ट 86 - 54
रेफ्रिजरेशन 84.2 - 79
टर्नर 81 - 55.6
ड्राफ्टमैन सिविल 73.8 - 59
कारपेंटर 58.6 - 37.8
बॉक्स
आईटीआई में दाखिले का बढ़ा है क्रेज
10वीं कक्षा के बाद रोजगार परक कोर्स में दाखिला लेने वालों में आईटीआई का बड़ा क्रेज है। युवाओं की चाह पढ़ाई के बाद कौशल परक रोजगार पाने की होती है। यही वजह है कि इस साल विभिन्न ट्रेड में दाखिला के लिए प्रदेश में 84768 युवाओं ने आवेदन किया था। इसमें से 5807 आवेदक अकेले पानीपत की जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई के लिए किए गए। बीते सप्ताह दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन पहली लिस्ट के सापेक्ष करीब 22 प्रतिशत सीटें ही भर पाई। काउंसिलिंग नहीं कराने वालों में बड़ी संख्या ऐसे आवेदकों की है, जिन्होंने मनमाफिक ट्रेड नहीं मिलने के चलते किनारा कर लिया।
बॉक्स
आईटीआई में यह रहेगा दूसरे चरण का शेड्यूल
दूसरा चरण-
मेरिट कम सीट अलॉटमेंट - 9 जुलाई
फिजिकल दस्तावेज सत्यापन - 9 से 12 जुलाई
फीस जमा - 9 से 13 जुलाई
रिक्त सीटों का ब्योरा - 14 जुलाई
वर्जन-
आइटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में अलॉट सीटों में से 204 पर दाखिले हो चुके हैं। मंगलवार को दूसरी वरीयता सूची जारी गई। विद्यार्थी 13 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैंं। कुल चार मेरिट लिस्ट जारी होंगी, जिसमें अलग-अलग निर्धारित समय पर दस्तावेजों की जांच व फीस भरने का समय रहेगा।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।