फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह कस्बे के एक युवक को शुक्रवार की रात को पानीपत रामनगर में मौत के घाट उतार दिया गया। वह यहां पुराना औद्योगिक थाना पुलिस के अंतर्गत रामनगर गांव के एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग के चलते रात को मिलने आया था। महिला के पति ने अपने दोस्तों के साथ उसको पहले बुरी तरह से पीटा और फिर कमर में चाकू घोंप मौत के घाट उतार दिया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युरीद अहमद (28) निवासी गंगोह, सहारनपुर उत्तर प्रदेश प्राइवेट गाड़ी का ड्राइवर था। उसका पानीपत के रामनगर निवासी एक शादीशुदा महिला से ऑनलाइन प्रेम प्रसंग चलने लगा। वह उससे मिलने के लिए शुक्रवार की रात को सहारनपुर से पानीपत आया था। यहां रात को महिला के पति ने दोनों को देख लिय। उसने अपने दोस्तों को बुलाकर युरीद के साथ मारपीट की। युरीद उनसे छूटकर भागने लगा तो आरोपियों ने उसकी कमर में चाकू मार दिया। चाकू उसकी कमर को पार कर छाती में निकल गया।
आरोपी बाद में उसे इलाज के लिए असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए। उसको यहां मृत घोषित कर दिया। वे उसको लेकर जिला नागरिक अस्पताल ले गए। यहां परिजनों को फोन कर उसके सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी दी। परिजन रात को ही पानीपत पहुंचे। तब तक महिला का पति व उसके दोस्त फरार हो चुके थे। महिला ने उनको पूरे मामले की जानकारी दी। युरीद का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। मृतक के भाई तौसीफ ने बताया कि युरीद पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन


बॉक्स

तीन दिन बाद जाना था सऊदी अरब
तौसीफ ने बताया कि उसके भाई युरीद को तीन दिन बाद सऊदी अरब जाना था। उसका पासपोर्ट, वीजा और हवाई टिकट तक तैयार हो चुकी थी। ईद के साथ उसके विदेश जाने की तैयारियों के चलते घर में खुशी का माहौल था। यह अचानक मातम में बदल गया।
वर्जन :

महिला से प्रेम प्रसंग के विवाद में युरीद की हत्या की गई है। महिला के पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले मारपीट की और उसकी कमर में चाकू मारा। परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जाकिर हुसैन, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें