पानीपत। सेक्टर 13-17 में एक चोर मिठ्ठन स्वीट्स के दो वर्करों के फोन चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी के खिलाफ सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश बहराइच निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि वह हाल ही में पानीपत में मिठ्ठन स्वीट्स में नौकरी करता है और यहीं पर गोदाम में रहता है। उसका भाई जीतू भी उसके साथ यहीं रहता है। वे दोनों काम खत्म करने के बाद ऊपर सोने चले गए थे। सुबह उठे तो दोनों भाइयों के फोन चोरी मिले। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें एक युवक दीवार फांदकर अंदर आता दिखाई दिया। उन्होंने फुटेज आसपास के लोगों को दिखाई तो आरोपी की पहचान सन्नी निवासी सेक्टर 13-17 के रूप में हुई। आरोपी सेक्टर 13-17 में झुग्गी में रहता है। सेक्टर 13-17 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।