फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ड्यूटी पर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा से बेगमपुर गांव स्थित रोटावेटर की कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे एक युवक को बोहली गांव के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। राहगीरों ने हादसे की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया और शव को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन


मतलौडा निवासी धूप सिंह ने बताया कि वह दो भाई थे। उसका छोटा भाई सोमबीर (33) बेगमपुर गांव के पास एक रोटावेटर बनाने वाली कंपनी में काम करता था। उसकी रात को 10 बजे की ड्यूटी होती थी। वह घर से शनिवार रात को आठ बजे निकला था। उनके पास 10 बजे पुलिस की कॉल आई। पुलिस कर्मी ने बताया कि सोमबीर सड़क हादसे में घायल हो गया है। वह नागरिक अस्पताल में है। वह सूचना मिलते ही अस्पताल में पहुंचे। यहां सोमबीर का शव शवगृह में रखा हुआ था। यहां पुलिस कर्मियों ने बताया कि बोहली गांव के मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सोमबीर की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें