फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: पचरंगा बाजार में मकान ढहने से युवक की मौत, बाइक पर पत्नी संग खरीददारी करने जा रहा था मृतक

Thu, 02 Nov 2023 02:30 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जर्जर मकान करीब 80 वर्ष पुराना बताया है जो पिछले करीब 25 साल से बंद था। मकान मालिकों ने इसको गिरने के लिए मजदूर तक लगाए थे। गली में किसी प्रकार की बेरेकेडिंग या बंद करने के साधन न होने की वजह से हादसा घटित हुआ।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के पचरंगा बाजार के पूर्वीयान घाटी में प्राचीन हनुमान मंदिर के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे एक जर्जर मकान की दीवार ढह गई। यह दीवार गली से बाइक पर जा रहे दंपती पर गिरी। मलबा गिरने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी बच गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुशील के तौर पर हुई है जो की सुताना गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन


आसपास के लोगो ने बताया कि जर्जर मकान करीब 80 वर्ष पुराना बताया है जो पिछले करीब 25 साल से बंद था। मकान मालिकों ने इसको गिरने के लिए मजदूर तक लगाए थे। गली में किसी प्रकार की बेरेकेडिंग या बंद करने के साधन न होने की वजह से हादसा घटित हुआ। मौके पर खड़े कुछ लोगों ने मलबे के नीचे से मृतक को निकाला। वहीं आसपास की महिलाओं ने मृतक की पत्नियों को संभाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गिल, थाना शहर प्रभारी जाकिर हुसैन और नगर निगम के जिला योजना कर राजेश कौशिक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस ने दोनों तरफ बैरिकेड लगाकर रास्ते को बंद किया। अब जेसीबी बुलाकर जर्जर मकान को गिराने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें