सनौली। सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने सनौली रोड स्थित झांबा मोड़ से एक युवक को शुक्रवार को दो देसी पिस्तौल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी सादिक उर्फ गांधी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार को सनौली अड्डा पर मौजूद थी। उनको सूचना मिली की सादिक उर्फ गांधी निवासी खानपुर गुर्जर सहारनपुर यूपी हथियार बेचने का धंधा करता है। सादिक सनौली रोड स्थित झांबा मोड़ पर यूपी जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़ा है। जिसने पास अवैध हथियार हो सकते हैं। टीम ने मौके पर जाकर उसको काबू कर पूछताछ की। आरोपी की पहचान सादिक उर्फ गांधी निवासी खानपुर गुर्जर के रूप में हुई। संवाद