पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर पर सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसा रिफाइनरी बाईपास पर जाम लगने के बाद दूसरी पटरी पर जाते समय अन्य कार के टकराने से हुआ। कार सवार एक युवक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं, दूसरा हादसा चांदनी बाग थाना के नजदीक हुआ। यहां पिकअप के पिलर से टकराने पर पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सनौली रोड स्थित अस्पताल में दाखिल कराया है। शोंधापुर निवासी सुरेंद्र ने शिकायत में बताया कि उसका बेटा व उसका दोस्त शुक्रवार शाम को आठ मरला में किसी काम से आए थे। वे सेंट्रो कार में वापस लौट रहे थे। रिफाइनरी बाईपास सड़क पर जाम था। वे नहर किनारे कच्चे रास्ते पर निकल गए। कुछ देर बाद उसका बेटा कार को पटरी पर रोक लघुशंका करने उतर गया। तभी पीछे से आई दूसरी गाड़ी ने कार को टक्कर मार दी। सेंट्रो कार नहर में गिर गई। कार में बैठे बेटे के दोस्त को गाड़ी सवार युवकों ने ही बाहर निकाल लिया। क्रेन की मदद से शनिवार को कार को बाहर निकाला।
अनियंत्रित हो, पिलर से टकराई पिकअप, पांच घायल : थाना चांदनी बाग क्षेत्र में थाना से टीडीआई की तरफ सड़क पर पिकअप का संतुलन बिगड़ने से पिलर से टकरा गई। इसमें पांच व्यक्ति घायल हो गए।