पानीपत। सिवाह गांव के सरकारी स्कूल के सामने दो युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवक की शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
सिवाह गांव निवासी दुर्गेंद्र ने बताया कि 11 अगस्त की रात 11 बजे वह खेत से घर जा रहा था। सिवाह गांव के सरकारी स्कूल के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसको रोक लिया। उस पर दोनों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसके सिर पर भी कई बार वार किया गया। वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। उसने अपने पिता राममेहर को कॉल कर वारदात के बारे में बताया। इसके बाद उसको परिजन सिवाह गांव के पास एक निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां उसने इलाज कराया।