फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक पर यौन शोषण का आरोप

Sat, 08 Feb 2025 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। क्षेत्र की एक किशोरी ने पड़ोस के युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना सदर यमुनानगर में रहने वाली महिला ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी की रहने वाली है और मेहनत मजदूरी करती है। उसके सात बच्चे हैं। जिनमें एक लड़का और छह लड़कियां है। दो साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह खुद ही मेहनत कर रही है।
आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक दुलाल बर्मन उसकी तीसरी बेटी को झांसे में लेकर उसका यौन शोषण करता रहा।
जैसे ही उन्हें इस बात का पता चला तो महिला थाने में पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसएचओ महिला थाना बलजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें