फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में युवक की हत्या: दोस्त ने चाकू से गोदा, कहासुनी में वारदात को दिया अंजाम

Wed, 21 Oct 2026 05:24 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

पानीपत में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। उसके दोस्तों ने ही युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। मामूली कहासुनी के बाद हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
राहुल, मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के नांगलखेड़ी गांव में चाकू मार युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, युवक की अपने दोस्त के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। चांदनी बाग थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


नांगल खेड़ी निवासी परिजनों ने बताया कि राहुल मंगलवार रात को अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और राहुल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर दोस्त और उसके साथी वारदात को अंजाम देकर भाग गए। परिजन राहुल को एक निजी अस्पताल में लेकर आए। यहां बुधवार शाम को राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

थाना सेक्टर-29 के प्रभारी रोबिन ने बताया कि पुलिस को एक युवक को चाकू से मारने की सूचना मिली थी। उसकी ज्यादा खून बहने से मौत हो गई है। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें