फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिविर में योग साधकों को किया जागरूक

Fri, 20 Nov 2026 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ब्रह्माकुमारी के सेक्टर-25 स्थित सेवा केंद्र में वीरवार को योग और ध्यान शिविर लगाया गया। इसमें आस-पास के सैंकड़ों योग साधकों ने हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया। शिविर में ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों ने सभी को योग और ध्यान का अभ्यास कराया और उन्हें जीवन में योग व ध्यान का महत्व बताया।
विज्ञापन

केंद्र की मुख्य संचालिका बीके अंजना बहन ने बताया कि योग से ही हम आंतरिक मन पर नियंत्रण कर सकते हैं और ध्यान को एकाग्र करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। योग करने से व्यक्ति मानसिक व शारीरिक दोनों तरह से स्वस्थ रहता है और जीवन से आलस्य समाप्त होता है। इसलिए हमें सुबह व शाम कुछ समय स्वयं के लिए अवश्य निकालना चाहिए और योग व ध्यान का अभ्यास करना चाहिए। शिविर के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें