पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कमल ने प्रथम, रितिका व दक्ष ने संयुक्त रूप से द्वितीय और तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, रेनू को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 11 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि पोस्टर बनाना केवल कला नहीं, बल्कि किसी विचार को पहचान देने का माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल को निखारती हैं। वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन कक्षा की मेंटर रुबी बक्शी ने किया। संवाद