फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वर्षों पुराना बरगद का पेड़ काटा, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। गढ़ी बेसक गांव चौपाल से बरगद के बहुत पुराने पेड़ के कुछ हिस्से को काट दिया। इससे ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार बरगद का पेड़ 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। इससे ग्रामीणों के पूर्वजों की यादें जुड़ी हुई हैं। ग्राम पंचायत सरपंच ने इसकी लिखित शिकायत सनौली खुर्द थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गढ़ी बेसक गांव के सरपंच रफाकत हसन ने सनौली खुर्द थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव की चौपाल में बरगद का पेड़ वर्षों पुराना है। ग्रामीण इसको धरोहर मानते हैं। यह करीब 100 साल से भी ज्यादा पुराना पेड़ है। शुक्रवार को कुछ शरारती तत्वों ने पेड़ के कुछ हिस्से को काट दिया। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस गांव में पहुंची। यहां मौका मुआयना किया।
गांव के करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग याकूब का कहना है कि यह बरगद का पेड उसके जन्म से भी बहुत पहले का है। वह बचपन से ही इस पेड में पानी आदि देकर देखभाल करता रहे हैं। सनौली खुर्द थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है गढ़ी बेसक गांव के सरपंच की तरफ से बरगद का पेड़ काटने को लेकर शिकायत मिली है। इस मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें