फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सौ मीटर स्प्रिंट रेस में यशवी और दो सौ मीटर में आदित्य ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा में शनिवार को वार्षिक खेलोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के प्री-नर्सरी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। सौ मीटर स्प्रिंट रेस में यशवी और दो सौ मीटर में आदित्य ने बाजी मारी।
एसडी एजुकेशन सोसायटी के सचिव नरेश कुमार गोयल, विद्यालय की प्रबंधक समिति के चेयरमैन सतीश चंद्रा, वाइस चेयरमैन विकास कुमार, सचिव तुलसी सिंगला ने मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विद्यालय के चेयरमैन सतीश चंद्रा ने कहा कि खेलों में अच्छा भविष्य है। बच्चों को अपने स्कूली जीवन में पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे आना चाहिए। विद्यालय की शैक्षणिक और खेल प्रतिभा शानदार है। तीन विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश में स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने इससे पहले अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये रहे परिणाम
गिलास बॉल रेस में ओजस प्रथम, आदिव द्वितीय और दीपांशु तृतीय स्थान पर रहे। बॉल रेस में आरजा, आराध्या और नायशा, फ्लैग रेस में अवि, रिजूल और ऋषभ और बलून रेस में सानवी, अमायरा और रुधि क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। थ्री लेग रेस में तनिश व निर्भय प्रथम, सेहरान व शिवम द्वितीय और हार्दिक व पीयूष तृतीय रहे। जिग-जैग रेस में धृति, दृश्या और याशना व हर्डल रेस में नेहल, छवि और गीत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। 100 मीटर स्प्रिंट रेस में यशवी ने पहला, स्वस्ति ने दूसरा और आर्यमा ने तीसरा और 200 मीटर स्प्रिंट रेस में आदित्य ने प्रथम, अभिज्ञान ने द्वितीय और आयुष ने तृतीय स्थान पाया। लड़कियों की रिले रेस में नैंसी, तपस्या, वंशिका और यशस्वी और लड़कों में दानिश, अंशुल, रोमिक और सात्विक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें