फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यार्न, फेब्रिक व होम टेक्सटाइल मशीनरी के एक्सपो का आगाज एक फरवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत शहर की अनाज मंडी में तीन दिवसीय यार्न, फेब्रिक और होम टेक्सटाइल मशीनरी की प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ एक फरवरी से किया जाएगा। विजन कम्युनिकेशन का यह पांचवा एक्सपो है। प्रदर्शनी के आयोजक अभिषेक शर्मा बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसके पार्टनर अंकुर गोयल और उसने पानीपत के पहले एक्सपो में ना केवल बड़ी बड़ी कंपनियों को हमारे एक्सपो में बुलाया, बल्कि व्यापारियों की कंपनियों से सीधे बात करवाई। उनकी बहुत सी मुश्किलों का समाधान भी करवाया। जिसका नतीजा यह है की हम पहले से भी बड़ा ओर लगातार पांचवें वर्ष अपना एक्सपो लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में यह पानीपत का सबसे बड़ा एक्सपो बन गया है। इसकी भव्यता का अंदाजा इसी बात से ही लगाया जा सकता है की 70 से भी अधिक कंपनी भाग ले रही हैं। इसके साथ ही हांगकांग की बीटैक्स कंपनी भी अपनी यार्न फैब्रिक और हाईटेक् टेक्नोलॉजी से व्यपारियों को अवगत करवाएगी। पायनियर एंबाएडरी, आइडियल टेक्सटाइल सोल्यूशन, गोल्डस्टोन, ए वाय एम सिंटैक्स, गंगा एक्रोवूल, जय जगदम्बे, विनिंग इंडस्ट्रीज, फिलाटैक्स इंडिया, दोधिया सिंथेटिक, गोकुलानंद पेट्रोक्म, केपी वुलन मिल्स समेत कई कंपनी अपने उत्पादों के साथ आ रही हैं। जिसमे फाइबर , यार्न , फैंसी यार्न , कपडा , ट्रिम्स , डाई केमिकल्स , टेक्सटाइल मशीनरी , निटिंग, प्रिंटिंग, लेजर कटिंग मशीन और स्पेयर पार्ट्स आदि प्रदर्शित किए जाएंगे। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री हरियाणा के चेयरमैन विनोद खंडेलवाल ने बताया कि ऐसी प्रदर्शनी का स्वागत है और इसमें सभी व्यापारियों से बढ़ चढ़कर के भाग लेने का आग्रह करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें