फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों में बारिश से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। पहाड़ी क्षेत्रों खासकर हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। हथिनी कुंड बैराज से रविवार को लगभग 90000 क्यूसेक पानी अभी और छोड़ा गया है जो कि 72 घंटे में पानीपत यमुना नदी में पहुंचेगा। अभी यमुना का जलस्तर 230 के चेतावनी लेवल पर है। अगर 90000 क्यूसेक पानी यहां पहुंचता है तो यमुना नदी का जलस्तर 230 के चेतावनी लेवल से ऊपर हो जाएगा।
विज्ञापन

यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है और हरियाणा व उत्तर प्रदेश के आला अधिकारी भी यमुना नदी का जायजा लेने के लिए पहुंचे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखकर यमुना की तलहटी से लगे गांव और किसानों में भी भय है। इन दिनों जब हरियाणा की तरफ यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता है तो ग्रामीणों द्वारा गांव में ठीकरी पहरा लगाया जाता है। ग्रामीण 230 का चेतावनी लेवल पार करने के बाद अपने क्षेत्रों में ठीकरी पहरा लगाना शुरू कर देते हैं।
बता दें कि पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के बाद यमुनानगर स्थित हथिनी कुंड बैराज पर लगातार पानी का स्तर बढ़ रहा है और अगर पहाड़ों पर बारिश जारी रहती तो बैराज में जल स्तर लगातार बढ़ता रहेगा। इससे यमुना से लगते हरियाणा के जिलों जैसे यमुनानगर, पानीपत, अंबाला करनाल व सोनीपत के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। हालांकि पानी और भी अधिक आता है तो देश की राजधानी दिल्ली के निचले इलाकों में भी पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें