फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने बाद यमुना का जल स्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। पहाड़ों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से एक बार फिर 12460 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ गया है। इससे यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। यमुना का जलस्तर पिछले सात माह में इस वक्त सबसे ज्यादा है। इससे समालखा उप मंडल के सनौली, बापौली ब्लॉक के यमुना नदी से सटे 16 गांवों के किसानों में खुशी है। आसपास करीब 40 हजार एकड़ में फसलें और सब्जियों की फसल के लिए यमुना का जलस्तर कम होने से पानी की कमी हो रही थी।
विज्ञापन

दो दिनों से लगातार यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी देखी गई है। यमुना नदी की स्थिति फिलहाल सामान्य है। पहाड़ों में हो रही वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार सुबह आठ बजे तक 352 क्यूसेक पानी छ़ोड़ा गया। इसके बाद बैराज पर पानी का दबाव बढ़ा तो दोपहर 12 बजे 12460 क्सूसेक पानी छोड़ा गया। एक दिन पूर्व तक सनौली में यमुना पुल पर बहाव 228.50 मीटर पर था, जबकि शनिवार को मामूली वृद्धि के बाद जलस्तर 229.20 मीटर रिकॉर्ड किया गया। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि इतनी मात्रा में पानी छोड़ने से फिलहाल खतरे वाली बात नहीं है। यमुना जलस्तर का चेतावनी बिंदु 231 मीटर और खतरे का निशान 231.50 मीटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें