खली की शिष्याओं के बीच WWE फाइट
- फोटो : amar ujala
शहर में पहली बार डब्ल्यूडब्ल्यूई की तर्ज पर रेसलिंग होगी। इसके पूर्व चैंपियन द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा ने 20 बार के विश्व चैंपियन और महान रेसलर अंडरटेकर को खुली चुनौती दी है।
इसके साथ ही 12 अक्तूबर को पानीपत में होने वाली रेसलिंग की तैयारी भी शुरू हो गई है। इसको लेकर वीरवार को द ग्रेट खली पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए।
उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए देश में रेसलिंग को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने राजनीति में आने की संभावनाओं को सिरे से नकार दिया है। द ग्रेट खली ने कहा कि 12 अक्तूबर को पानीपत और आठ अक्तूबर को गुरुग्राम में डब्ल्यूडब्ल्यूई की तर्ज पर रेसलिंग कराई जाएगी। साथ ही रेसलर अंडरटेकर को भी खुला चैलेंज दिया। इस दौरान खली के साथ उनके सहयोगी बलवान सिंह भी मौजूद रहे।