फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्फर प्लांट की क्षमता होगी 25 हजार एमटी

Thu, 08 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पंजाब में खेती और उत्पादन पर मॉनसून का असर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
केंद्रीय रसायन, उर्वरक एवं संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार और सीएम मनोहर लाल खट्टर का पानीपत दौरा पानीपत के साथ सीएम सिटी करनाल के लिए भी घोषणाओं की बौछार लेकर आया। पानीपत में वीरवार को 25 हजार मीट्रिक टन (एमटी) उत्पादन करने वाले बेंटोनाइट सल्फर प्लांट की आधारशीला रखी गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने करनाल में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीपेट) और सेटेलाइट सेंटर स्थापित करने की घोषणा की। करनाल में बनने वाले इन दोनों इंस्टीट्यूट की आधारशिला अगले दो-तीन माह में रखने का लक्ष्य रखा है। इनके स्थापित होने के बाद पानीपत के युवाओं को आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एनएफएल में देश के तीसरे बेंटोनाइट सल्फर प्लांट की आधारशिला रखी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया के सपने को साकार करने के लिए इंडस्ट्री स्थापित करने के साथ ही युवा पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा देने की भी जरूरत है। केंद्र और प्रदेश सरकार इस दिशा में काम कर रही है। इसके तहत ही करनाल में सीपेट और सैटेलाइट सेंटर स्थापित किया जाएगा। इनके लिए 15 एकड़ जमीन चाहिए होगी। प्रदेश सरकार से जमीन मिलते ही इनकी आधारशिला रख दी जाएगी। इन दोनों संस्थानों से हर साल करीब पांच हजार युवा रोजगारपरक शिक्षा ग्रहण कर बाहर निकलेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान सेवा केंद्र स्थापित करने के लिए सरकार को एमओयू साइन करना होगा। एनएफएल प्रबंधन इसको लेकर हर समय तैयार है।
पीएम औषधि योजना के तहत प्रदेश में खुलेंगे 100 केंद्र
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी जरूरी है। इसके लिए प्रधानमंत्री जन औषधि योजना शुरू की गई है। इसके तहत हरियाणा प्रदेश में 100 केंद्र खोलने की तैयारी है। एक केंद्र पर ढाई लाख रुपये खर्च आएगा। एक माह की औषधि पहले पहुंचा दी जाएगी। इन केंद्रों के स्थापित होने के बाद बीमार व्यक्ति का इलाज करना सस्ता होगा। कहा कि प्रदेश की जनता एक कदम आगे बढ़ेगी तो मोदी सरकार दो कदम आगे आएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समेत अन्य योजनाओं को किसानों के लिए फायदेमंद बताया।
विज्ञापन

जीएसटी 17 प्रदेशों में पारित
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि मोदी सरकार जीएसटी लेकर आई है। लोकसभा और राज्यसभा में सभी दलों ने इसको समर्थन दिया है। इसके बाद देश के 17 राज्यों में इसे पारित किया जा चुका है। लोगों को इससे जुड़े भ्रमों को अपने अंदर से निकाल देना चाहिए। जीएसटी के लागू होने के बाद व्यक्ति को केवल एक बार टैक्स देना पड़ेगा। इससे 12 प्रतिशत तक टैक्स कम हो जाएगा। उन्होंने खुशी जताई कि हरियाणा भी 17 प्रदेशों में शामिल है।
सीएम बोले, सरकार किसानों के साथ
सीएम मनोहर लाल बेंटोलाइट सल्फर प्लांट के उद्घाटन समारोह में आठ मिनट ही बोले। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में ही चर्चा की। उन्होंने कहा कि एनएफएल मिनी रत्न कंपनी है। इसका किसान को सीधा लाभ मिल रहा है। पानीपत एनएफएल में 1200 लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने पानीपत में बेंटोनाइट सल्फर प्लांट की आधारशिला रखने पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार का आभार व्यक्त किया। कहा कि केंद्र सरकार किसानों के विकास को लेकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समेत कई योजना किसानों के फायदे के लिए हैं। तीन माह से डीएवी, एमओपी ाअैर एनपीके खाद के रेट भी कम किए हैं।
किसान कृषि प्रधान प्रदेश हरियाणा की रीढ़ की हड्डी है। प्रदेश सरकार ने पिछली दो फसलों में प्राकृतिक आपदा आने के बाद 1330 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है। जबकि, पिछले 48 सालों में अब तक केवल 1200 करोड़ रुपये का ही मुआवजा दिया जा सका है। उन्होंने कहा कि 2014 में डीएपी और यूरिया का संकट था। सरकार के यूरिया को नीम लेपित बनाने के बाद इसका इंडस्ट्री में प्रयोग बंद हो गया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और सीएम मनोहर लाल ने संयुक्त रूप से बेंटोनाइट सल्फर प्लांट की आधारशिला रखी। इस मौके पर सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा, परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार, विधायक महिपाल ढांडा,  रोहिता रेवड़ी, रविंद्र मच्छरौली, भाजप जिलाध्यक्ष प्रमोद विज, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के सचिव विजय शंकर पांडेय, संयुक्त सचिव धर्मपाल, कार्यकारी निदेशक एसके जिंदल, सीएमडी मनोज कुमार मिश्रा, अनुपमा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें