दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल शुरू कराते मुख्यातिथि व अन्य। संवाद
सनौली। बापौली में रविवार को 21वें विशाल महाकुंभ दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें पहलवानों को दो लाख रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। दंगल का आयोजन यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष रत्तन सिंह रावल एडवोकेट ने समिति सदस्यों ने किया। मुख्यातिथि अध्यक्ष रत्तन सिंह रावल, बार एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र दूहन, समाजसेवी राजू रावल डीलर व तुषार रावल ने विजेता पहलवानों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया। दंगल में राजा गुर्जर अभयपूर रोहतक ने 51 हजार रुपये का इनाम जीता। वहीं दंगल में हरियाणा, यूपी, दिल्ली, पंजाब सहित अनेक स्थान से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
मुख्यातिथि रत्तन सिंह रावल ने बताया कि असली खेल दंगल है इसमें दूर-दूर से ग्रामीण देखने और पहलवान जोर आजमाइश करने के लिए आते है, इसलिए हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, इससे आपसी भाईचारा बना रहे। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए जागरूक किया।
विजेता रहे पहलवान
पहलवान दीपांशु सोनीपत ने कुश्ती में 51 हजार रुपये का इनाम जीता। साहिल बांध, अंकित पहलवान रोहतक, सिकंदर पट्टीकल्याणा पहलवान, सुकेश दिल्ली समेत कई पहलवानों ने जीत हासिल कर 11 हजार रुपये की नकद इनाम राशि जीती। इस मौके पर एएसआई जगपाल, पवन ठाकुर, नरेश, विकास कुमार, राकेश, समाजसेवी तुषार रावल एडवोकेट, भगत नन्हेड़ा, ओमपाल रेफरी गोयला, रामनिवास गोयला, हंसा बापौली, राजकुमार वकील, वाजिद, राजेंद्र व नवीन मौजूद रहे।