इसराना। कुराना गांव के जाहरवीर गोगा मंदिर परिसर में भाद्रपद पंचमी के मौके पर ग्राम पंचायत व आयोजन कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इनामी कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। पहले जोड़ की कुश्ती अमन मिर्चपुर व अमित रोहतक के बीच बराबरी पर छूटी।
पहली कुश्ती का इनाम 15 हजार रुपये दोनों पहलवानों में बराबर बांट दिया गया। पहले जोड़ के पहलवानों का हाथ कुराना सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार ने मिलवा कर शुभारंभ करवाया। दूसरे जोड़ की कुश्ती संजय व अंकित में व तीसरी जोड़ की कुश्ती गौरव व दिलावर ने भी बराबरी पर छुटी। मंच का संचालन मास्टर मेहर सिंह ने किया। इस मौके पर मास्टर रामबिलास, सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार, निशान सिंह, सुलतान सिंह, मामन सिंह, बलकार सिंह, कुलदीप सिंह, राजपाल पहलवान व बलबीर सिंह मौजूद रहे।