फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिफाइनरी में मजदूरों ने तोड़ा सीआईएसएफ की गाड़ी का शीशा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रिफाइनरी में मजदूरों ने दो युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी। युवकों ने सीआईएसएफ जवान के पास जाकर अपनी जान बचाई। इन मजदूरों ने दोनों युवकों पर पत्थराव किया था। इसमें सीआईएसएफ की गाड़ी का शीशा टूट गया। जवान ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

रिफाइनरी के गेट नंबर चार पर बतौर सुरक्षा इंचार्ज तैनात गजेंद्र कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से जयपुर के प्रताप नगर के सेक्टर 17 का रहने वाला है। वह सात जुलाई को गेट नंबर चार पर तैनात था। सात जुलाई की रात साढ़े नौ बजे दीपक बिल्डर के लगभग 30-35 मजदूर दो लड़कों को पीट रहे थे। यह युवक नीरज निवासी हरिसिंहपुरा गांव, घरौंडा व हरीश निवासी गांव काकाणा बादरी गांव, सोनीपत के थे। लोगों की पिटाई के डर से दोनों युवक उसके पास गेट नंबर चार पर आ गए। इनके पीछे पीछे 30-35 युवक आ गए। वह गेट तोड़ने तोड़ने लगे। उन पर पथराव करने लगे। इसमें उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। फिर वह यहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें