फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शराब पीने के बाद श्रमिक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना (पानीपत)। इसराना के बिजावा गांव में शराब पीने के बाद श्रमिक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जिदंगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उन दोनों ने गांव में राजमिस्त्री के पास काम करने के बाद शाम को शराब की पार्टी की थी। गंभीर व्यक्ति पेप्सी की बोतल में शराब लेकर आया था। पुलिस अब तक शराब के नकली या जहरीली होने के बारे में स्पष्ट नहीं कर सकी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गंभीर व्यक्ति के होश में आने का इंतजार है।
विज्ञापन

मामला इसराना के बिजावा गांव का है। बिजावा गांव में राजमिस्त्री के पास रहकर काम करने वाले मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के जसवंतपुर गांव के राजकुमार (35) बिहार के सहरसा के विकास और यूपी के बुलंदरशहर के बंटी ने वीरवार शाम को शराब पी थी। शराब पीने के कुछ देर बाद राजकुमार और बंटी की तबीयत बिगड़ गई। उनको इसराना के एनसी मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। जहां राजकुमार की शुक्रवार शाम को मौत हो गई। बंटी गंभीर अवस्था में है। रैना ने बताया कि उनके पति राजकुमार बिजावा में एक राजमिस्त्री के पास काम करते थे। बंटी वीरवार को पेप्सी की एक बोतल में शराब लेकर आया था। तीनों ने ज्यादा मात्रा में शराब पी ली।

बॉक्स
जहरीली शराब पीने से पूर्व में लोगों की हो चुकी है मौत
मामला नंबर-एक
-23 नवंबर 2022 को बुड़शाम गांव में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की जान जा चुकी हे। बुड़शाम के नरेंद्र की शिकायत पर समालखा थाना में मुकदमा दर्ज है। उनका कहना था कि छोटे भाई अनिल सहित चार लोगों की शराब पीने से मौत हो गई थी। उसने सोनीपत के शामड़ी गांव के अपने रिश्तेदार के साथ शराब पार्टी की थी।
विज्ञापन


मामला नंबर-दो
चार नवंबर 2020 को पत्थरगढ़ गांव के बनारसी गांव के पुलिस को शिकायत दी थी। उनके भतीजे बाबूराम की मौत हो गई थी। उनका आरोप है कि बाबूराम कहीं से जहरीली शराब खरीदकर लाया था। इनके अलावा आसपास के कई गांवों के लोगों की उस समय मौत हुई थी। जिसमें जहरीली शराब से मौत होने की आशंका जताई थी।

वर्जन :

पुलिस को बिजावा गांव में शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत व दूसरे के गंभीर होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है और दूसरा अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। नकली या जहरीली शराब के बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। ग्रामीणों के अनुसार व्यक्ति शराब लेकर आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिपाल सिंह, प्रभारी, थाना इसराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें