फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रमिक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर गांव नांगलखेड़ी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के बेटे ने पिता के शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया और सेक्टर 29 थाना पुलिस में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में मधुबनी, बिहार निवासी अखिलेश कुमार महतो ने बताया कि वह नांगलखेड़ी की राजपाल कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। यहीं पर वो फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उसके पिता शत्रुघ्न महतो सेक्टर-29 पार्ट-2 स्थित फैक्ट्री में काम करते थे। उनकी नाइट शिफ्ट में ड्यूटी चल रही थी। शुक्रवार रात उनके पिता ड्यूटी खत्म कर पैदल घर की ओर आ रहे थे। देर रात तक जब पिता घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश में जीटी रोड की ओर गया।
नांगलखेड़ी गांव के पास पहुंचा तो उसे सड़क किनारे उसका पिता घायल अवस्था में मिला। उनके सिर, गर्दन और हाथ पर चोटें थी। आसपास के लोगों से मामले के बारे में पता किया तो पता चला कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। हादसे में लगी चोटों के कारण उसके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें