फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकायन में आठ स्वर्ण और आठ कांस्य जीते

विज्ञापन
नौकायान प्रतियोगिता के विजेताओं का गांव नौल्था में ग्रामीणों ने किया स्वागत - फोटो : Panipat
विज्ञापन
इसराना। गांव नौल्था के खिलाड़ियों में हिमाचल प्रदेश के तलेरू में आयोजित राष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण एवं पांच कांस्य पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मेडल लेकर लौटे खिलाड़ियों एवं कोच का शुक्रवार को गांव नौल्था का ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नौल्था में ग्रामीणों ने नोटों एवं फूलों की माला पहना कर स्वागत किया। कोच बिजेंद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल के तलेरू में हुई राष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता के जूनियर ब्यॉज में अजय कुमार, अमन, सचिन शर्मा और अंकित कुमार ने दो-दो स्वर्ण और एक-एक कांस्य पदक जीता है। सीनियर ब्वॉयज में राहुल ने कांस्य पदक जीता है। इस मौके पर खिलाड़ियों के साथ कोच बिजेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नौल्था के निवर्तमान सरपंच बलराज जागलान और डुंगरण के निवर्तमान सरपंच अजमेर सिंह ने की। संचालन अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम में जोगेंद्र जागलान, कैप्टन बलबीर शर्मा, अनिल कुमार, देवेंद्र सिंह, नीरज आर्य, अंकित आर्य, कृष्ण कुमार व सतपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें