फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीएम कप में महिला खो-खो टीम ने पाया दूसरा स्थान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

विज्ञापन
इनाम लेते हुए जिले की खो-खो टीम साथ में कोच गुलशन कुमार।
विज्ञापन
पानीपत। जिले में छह फरवरी को आयोजित ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों ने सीएम कप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। पलवल में 9 से 11 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जिले की महिला टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया और मुकाबले काफी रोमांचक रहे। जिले की महिला खो-खो टीम ने शुरुआती मुकाबलों में शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल मुकाबला हिसार की टीम के साथ हुआ जिसमें कड़े मुकाबले के बाद जिले की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


खिलाड़ी शिवानी, मुस्कान और गुंजन ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए उन्होंने कई दिनों तक नियमित अभ्यास किया था। सभी खिलाड़ियों ने मेहनत और टीमवर्क के दम पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि आगे भी वे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगातार अभ्यास करेंगी। इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर देती हैं। खो-खो कोच गुलशन कुमार ने बताया कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत है तो केवल सही मार्गदर्शन और सुविधाओं की। यदि खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण और बेहतर संसाधन मिलें तो वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। खिलाड़ियों के परिवार और खेल प्रेमियों में भी इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। सीएम कप जैसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें