फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्त्री व बाल रोग की ओपीडी सोमवार से

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पंचकूला के बाद प्रदेश के दूसरे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) विंग में गायनी और बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी सोमवार को शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार एक ब्लॉक का मौका मुआयना करने के बाद इसकी झंडी दे दी है। ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में फ्लोरिंग का काम पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में ओटी, एसएनसीयू और प्रसूति वार्ड को करीब दस दिन बाद शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकारी पीएमओ डाॅ. शशिलता, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. भावना और विशेषज्ञ डॉ. कविता गौतम ने शुक्रवार को एमसीएच विंग की ओपीडी का निरीक्षण किया। टीम ने हर चीज का बारीकी से आकलन किया। विशेषज्ञों ने पाया कि ओटी में फ्लोरिंग का काम ठीक तरह से नहीं किया गया है। इससे ऑपरेशन करते समय मरीज को भी हानि हो सकती है। इसलिए उन्होंने इसे दोबारा से व्यवस्थित करने की सिफारिश की है। अब करीब दस दिन बाद उसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें