संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन पर सनौली खुर्द गांव आंगनबाड़ी केंद्र में सुपरवाइजर मीना कुमारी व प्लेवे स्कूल आंगनबाड़ी वर्कर संगीता त्यागी ने रैली निकालकर गांव की महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को स्तनपान के फायदे बताए।
सुपरवाइजर मीना कुमारी ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान के प्रति प्रोत्साहित करना है क्योंकि स्तनपान बच्चे के शुरुआती विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बच्चे को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराना चाहिए और पहले छह महीनों तक जारी रखना चाहिए। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर संगीता त्यागी ने गांव के गली मोहल्लों में घूमकर महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर कमलेश, सविता, अनीता, रेखा, बबली, नीलम, कोमल, बाला, कमला व सुनीता मौजूद रही।