पानीपत। जीटी रोड स्थित सरकारी विश्राम गृह में वीरवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनीं। साथ ही मौके पर संबंधित अधिकारियोंं को समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। जिला और प्रदेश भर से लोग समस्या को लेकर मंत्री के दरबार में पहुंचे।
दरबार में ज्यादातर समस्याएं बिजली, पानी व सड़क निर्माण से संबंधित रही। जनता दरबार में 160 लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे है। जिसमें से कुछ समस्याओं को मौके पर हल किया गया। साथ ही अन्य के लिए अधिकारियोंं को जल्द समाधान के लिए निर्देश दिए गए है। राजेंद्र निवासी महावीर कॉलोनी ने बताया कि उनका बिजली बिल पहले दो हजार से ज्यादा नहीं आता था लेकिन बिजली निगम द्वारा पिछले महीने उन्हें 15 हजार रुपये का बिल भेजा गया है। संवाद