पानीपत। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में एक बदमाश एक महिला से अपनी पत्नी के
इलाज की दुहाई देकर छह सौ रुपये ठग ले गया। महिला काफी देर तक इमरजेंसी
में चिल्लाती रही। लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं था।
बुआना लाखू
निवासी संतरो शनिवार को सिविल अस्पताल में अपनी मां ऊंटला निवासी चंद्रो का
हालचाल जानने आई थी। चंद्रा कई दिन से बीमारी के चलते दाखिल थी। यहां पहले
से ही संतरो की मां के पास भतीजे का ससुर शिवचरण और एक अन्य व्यक्ति बैठा
था। संतरो के आने के बाद शिवचरण चाय लेने के लिए गया।
उसी समय एक
अंजान व्यक्ति संतरो के पास आ गया और खुद को शिवचरण के गांव का बताया। उसने
उनसे खुले पैसों के बारे में जाना, लेकिन संतरो ने एक पांच सौ और एक सौ
रुपये होने की बात कही। इस पर उक्त युवक ने कहा कि उसके पास एक हजार का नोट
है। उसने अपनी पत्नी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है।
वह
डाक्टर के पास एक हजार रुपये लेकर जाएगा तो वह सारे पैसे रख लेगा। वह उसको
छह सौ रुपये दे दे और डॉक्टर को पैसे देकर आने के बाद उनको खुले करवाकर
पैसे दे देगा। महिला उसकी बातों में आ गई और उसको छह सौ रुपये दे दिए।
वह
कई घंटे तक उसका इंतजार करती रही। उसके न आने पर अस्पताल में तलाश किया,
लेकिन वह कहीं पर भी नहीं मिला। संतरो ने इसकी शिकायत चिकित्सा अधिकारियों
को दी।
सिविल अस्पताल में मरीजों के साथ इसी अंदाज में पहले भी ठगी
हो चुकी हैं। विगत माह एक बुजुर्ग से दो सौ रुपये ठग लिए थे। उस समय भी
बदमाश ने अपनी पत्नी के इलाज के लिए पैसों की मांग की थी।
सभी
कर्मचारी और अधिकारी सीएम के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। उनके पास इस तरह की
कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसी कोई शिकायत आती है तो वे इसकी जांच कराएंगे और
सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए जाएंगे।
डॉ. भूपेश चौधरी, एमएस, सिविल अस्पताल, पानीपत