फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से लेकर केंद्र तक परीक्षा

Sun, 02 Feb 2014 12:45 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थियों की सड़क से लेकर केंद्र तक परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों ने सर्दी के मौसम में काफी मशक्कत कर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना पड़ा और कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों को देरी होने पर इंट्री के लिए जुझना पड़ा।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों की अल सुबह सड़क से शुरू परीक्षा देर शाम को सड़क पर आकर खत्म हुई। कई जगह रोडवेज के प्रबंध भी नाकाफी नजर आए। जिले में एक परीक्षार्थी नकल करते काबू किया गया।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर शनिवार को पहले दिन पीजीटी की परीक्षा रही। परीक्षार्थी समय पर पहुंचने के लिए अल सुबह ही घरों से निकल गए और दिन निकलते ही बसों को लेकर आपाधापी शुरू हो गई। बसों व निजी वाहनों के सड़क पर आने से जाम जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन


कई परीक्षार्थी दूर के जिलों के होने के चलते केंद्र पर समय से नहीं पहुंच सके। उनको केंद्र में इंट्री को लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ी। ढाई घंटे की परीक्षा देकर निकलने परीक्षार्थियों को दोपहर के समय फिर से बसों को लेकर जुझना पड़ा।

पानीपत डिपो में दूसरे जिलों के परीक्षार्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। परीक्षार्थियों के आगे रोडवेज के प्रबंध भी कम पड़ गए। परीक्षार्थियों को देर शाम तक बसों के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

जिसके लिए जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए और 18 केंद्रों पर 5535 परीक्षार्थी बैठे। एक परीक्षा केंद्र रिजर्व रखा गया। सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर एक बजे तक का परीक्षा रही। इस दौरान उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। यहां पर एक परीक्षार्थी नकल करते धरा गया।पात्रता परीक्षा के चलते बच्चों की देखभाल करने की जिम्मेदारी उनके पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के सिर पर रही। यहां पर बच्चों को पिता व दादा ने घंटा या आध घंटा नहीं बल्कि पूरे ढाई घंटे तक उनको संभाला। यह नजारा शहर के एक नहीं बल्कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास देखा गया। कई पिता तो इन ढाई घंटे में ही परेशान हो गए।

पात्रता परीक्षा के चलते निजी वाहनों व सरकारी बसों के आने पर जीटी रोड पर चलना मुश्किल हो गया। सुबह एक बार लगा जात दोपहर को कुछ ढीला हुआ, लेकिन दोपहर के समय लगा जाम देर शाम तक लगा रहा।

जीटी रोड से पानीपत के परीक्षार्थी निकले और दूसरे जिलों से आने-जाने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। जिससे अन्य वाहन चालकों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी।

अध्यापक पात्रता परीक्षा के चलते पीजीटी की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिला प्रशासन व बोर्ड के उड़नदस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। जिले में नकल का एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन

शीला बलहारा, जिला शिक्षा अधिकारी पानीपत


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें