फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी विवाहिता

Sat, 22 Mar 2014 11:55 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के आठ मरला में एक विवाहिता ने संदिग्ध हालात में घर पर फंदे पर लटकी मिली। विवाहिता के शव को पुलिस और मायका पक्ष के लोगों के पहुंचने से पहले ही फंदे से उतारने जाने से शक की सुई ससुरालियों की ओर घूम रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने मायका पक्ष के बयान दर्ज कर फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई शुरू की है। थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत आठ मरला में रहने वाली गीता (28) बीती देर रात को घर में ही फंदे पर लटकी मिली, जिससे उसकी मौत हो गई।

ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद मायका पक्ष और पुलिस पहुंची।एफएसएल टीम को मौके पर पहुंची, लेकिन बताया जाता है कि शव को नीचे उतारने के बाद कोई सबूत नहीं मिल सके। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया और शनिवार को मायका पक्ष के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन



मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि गीता की आठ साल पहले कुलदीप निवासी आठ मरला से शादी हुई थी। उनके पास चार साल की एक लड़की है। पुलिस ने फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की है और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

आठ मरला चौकी प्रभारी विनीत ने बताया कि पुलिस को मौके से किसी तरह के सबूत नहीं मिल सके हैं और पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें