पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिलाओं के में छत से कपड़े गायब होने की कहासुनी में संघर्ष हो गया। महिलाओं ने एक दूसरे के बाल पकड़ कर सड़कों पर घसीटना शुरू कर दिया। महिलाओं के इस झगड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। ब्यूरो
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पानीपत। सीआईए-2 पुलिस टीम ने शनिवार शाम को विकास नगर से अवैध पिस्तौल के साथ एक आरोपी अरमान सैफी निवासी कैराना यूपी को गिरफ्तार किया। सीआईए टू प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। अवैध पिस्तौल व कारतूस उसने चार महीने पहले कैराना यूपी निवासी एक युवक से 11 हजार हजार रुपये में खरीदा था। रविवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ब्यूरो
श्रमिक ने फंदा लगाकर जान दी
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र के एक श्रमिक राजा भैया (19) ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह को उनका शव फंदे पर लटका मिला। थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि कृष्णा गार्डन में एक युवक ने फंदा लगा लिया है। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच में पता चला कि मूल रूप से यूपी के हरदोई जिले के रहने वाले राजा भैया पानीपत में एक फैक्टरी में काम करते थे। वह कई दिनों से मानसिक तनाव में थे, जिस कारण उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। ब्यूरो