फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेल्फ हेल्प ग्रुप सेे महिलाएं बन रहीं सशक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। फरीदाबाद में 24 जनवरी से छह फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय मेले में जिले के सेल्फ हेल्प ग्रुप की दो महिलाओं ने भी अपने स्टॉल लगाए थे। इस मेले का आयोजन हर साल फरीदाबाद में किया जाता है। इस मेले में जिले की दोनों महिलाओं ने मेले में हाथों से निर्मित सामान के अलावा स्वादिष्ट अचार, समोसे, ब्रेड-पकौड़े और टिक्की बेचकर अच्छी आय अर्जित की ।
विज्ञापन

सुताना गांव निवासी पिंकी देवी ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी के परिचय की मोहताज नहीं हैं। सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिये महिलाएं सशक्त बन रही हैं। लखपति दीदी और ड्रोन दीदी के माध्यम से समाज और देश में अपनी पहचान बना रही हैं। इस मेले में उन्होंने फूड कोट का स्टॉल लगाया था। जिसमें लोगों को स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक भोजन दिया जाता था। इसमें कढ़ी-चावल, छोले-चावल बनाए जाते थे। इसके अलावा उन्होंने बच्चों के मनपसंद फास्ट-फूड भी बनाकर बेचे। जिसमें चाउमीन,ब्रेड-पकौड़े, टिक्की, समोसा आदि शामिल थे। अच्छी कमाई होने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। वह 2018 से सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हुई है। इससे पहले भी वह कई मेले में अपना स्टॉल लगा चुकी हैं। बापौली निवासी निर्मला देवी ने बताया कि 2019 से सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हुईं हैं। ग्रुप के माध्यम से वह पहले भी कई बार इस तरह के मेलों में जा चुकी हैं। वह अपने हाथ से बनाए अचार बेचकर मुनाफा कमा चुकी हैं। पंद्रह दिवसीय राज्य स्तरीय मेले में वह करीब चार क्विंटल अचार बेच कर आईं हैं। जिसमें आम, मिर्ची, निंबू, मौसमी, करेला और मिक्स अचार शामिल है। लोगों ने उनके बनाये अचार को बहुत पसंद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें