फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीएससी संचालक को महिला ने हनी ट्रैप में फंसाया, एक लाख रुपये ठगने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी सीएससी संचालक ने एक महिला और उसके पति पर हनी ट्रैप में फंसाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि महिला ने उससे फोन पर बात की और फिर मिलने के लिए बुलाया। जब वह पहुंचा तो उसका वीडियो बनाकर 10 लाख रुपये की मांग की, जिसके बाद एक लाख रुपये ले भी लिए। उधर, पुलिस का कहना है कि शिकायत पर एक टीम का गठन किया गया था, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला था। पीड़ित ने अब दोबारा एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील कैंप निवासी दिव्यांग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक महिला उसके सेंटर पर राशन कार्ड बनवाने के लिए आई थी, इसके बाद उनकी फोन पर बात होने लगी थी, जिसके बाद महिला ने अपने ठिकाने पर बुलाया और उसे बीयर पिलाई, जिसके बाद उसके साथ अश्लील वीडियो बना ली, इसके बाद महिला और उसके पति ने 10 लाख रुपये की मांंग की थी। एक लाख रुपये उसने आरोपियों को दे भी दिए थे। पीड़ित ने अब इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
उधर, पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने करीब दो माह पहले भी शिकायत दी थी, जिसके बाद इस मामले की जांच की गई थी। दो दिसंबर को इस मामले में एक टीम बनाई गई थी, जिसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम को कार्रवाई करनी थी, लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर कुछ नहीं मिला था। महिला के नंबर भी उसी समय से बंद है। अब दो माह बाद उसने फिर से शिकायत दी है। शिकायत की जांच की जाएगी। आरोपी महिला से संपर्क किया जा रहा है, इसके बाद मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इस मामले की दो माह पहले भी जांच हुई थी, उस समय कोई बात सामने नहीं आई थी, फिर से शिकायत दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- दीवान सिंह, प्रभारी, थाना तहसील कैंप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें