फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: महिला की निर्मम हत्या, घर में घुसा अज्ञात शख्स, चाकू से छाती और गले पर किए कई वार

Sat, 04 Oct 2025 06:41 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत

सार

अज्ञात शख्स ने घर में घुसकर एक महिला पर चाकू से कई वार किए जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत जिले के तहत पड़ने वाले थाना सनौली क्षेत्र के गांव नगला आर में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की उम्र 54 साल थी और उसका नाम सुखदई था। महिला घर पर अकेली थी। 
विज्ञापन

इसी दौरान एक अज्ञात शख्स घर में घुसा। व्यक्ति ने अपने मुंह पर काला कपड़ा बांध रखा था। उसने महिला की गर्दन व छाती पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सुखदई की मौके पर ही मौत हो गई।

सुखदई के देवर के लड़के ऋतिक ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने ऋतिक के हाथ पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सनौली थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें