पानीपत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चार बच्चों की मां प्रेमी से साथ भाग गई। पीड़ित पति यह सदमा सहन नहीं कर पाया और उसने अपने चारों बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी।
पानीपत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चार बच्चों की मां प्रेमी से साथ भाग गई। पीड़ित पति यह सदमा सहन नहीं कर पाया और उसने अपने चारों बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। यमुना बॉर्डर पार कैराना निवासी सलीम की पत्नी प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने हताश होकर अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
पुलिस और गोताखोर की टीम यमुना नदी में बच्चों और पति की तलाश कर रही है। पीड़ित ने घटना से पहले एक वीडियो बनाकर अपनी बहन के पास भेजा। जिसमें वह अपनी आपबीती सुना रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
कैराना के मोहल्ला खेलकलां निवासी सलमान सैफी मजदूरी कर अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ गुजर-बसर कर रहा था। पीड़ित की बहन ने बताया उसकी भाभी पहले भी कई बार घर से बिना बताए अपने प्रेमी के संग चली गई थी। उसने फिर से यही काम किया। जिससे उनका भाई शर्मसार हो गया। उसने अपने चार बच्चों महक 12 साल, इनायता आठ साल, सीफा चार साल और एक बेटे अनायन तीन साल के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। हरियाणा और यूपी के गोताखोर और पुलिस टीम यमुना के अंदर इंजन बोट मशीन से डूबे परिवार की तलाश में जुटे हैं। इस दौरान बड़ी संख्यां में लोग यमुना किनारे तलाश में जुटे हैं।