फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हनी ट्रैप की आरोपी महिला वकील और पुलिस हवलदार ने मांगी अग्रिम जमानत

Sat, 30 Aug 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। हनी ट्रैप के दो मामलों में आरोपी महिला वकील और पुलिस के हवलदार ने अग्रिम जमानत मांगी है। आरोपियों ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश याेगेश चाैधरी की अदालत में याचिका दायर की है। महिला वकील की जमानत याचिका पर शनिवार और हवलदार की याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

जिला मलेरिया इंस्पेक्टर ने थाना पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस में सात जुलाई 2025 को मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि एक महिला वकील और उसकी सहेली ने उसको हनी ट्रैप का शिकार बनाया। वकील की सहेली ने उसे छह जुलाई को दोनों नहरों के बीच फ्लैट में बुलाया था। उसको ठंडे पेय पदार्थ में नशीली दवा पिला दी। कुछ देर बार दो व्यक्तियों ने आकर उसके साथ मारपीट की। उससे करीब साढ़े 22 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। उससे चार लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसमें महिला वकील पुलिस पकड़ से दूर है। महिला वकील ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश याेगेश चाैधरी की अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। वहीं डेयरी संचालक की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन में हनी ट्रैक का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में तीन आरोपियों पिंकी, राकेश और सुमित को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में मुख्य आरोपी पुलिस हवलदार कुलदीप फरार है। उनके हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर करने की सूचना थी। पुलिस ने पंचकूला में दबिश दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें