फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पिस्टल की बट मार महिला को किया घायल, दो फायर भी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। वार्ड पांच के अंतर्गत विजय नगर भौला चौक के पास मंगलवार की शाम करीब सात बजे तीन बदमाश एक घर में पिस्टल लेकर घुस गए। उस वक्त घर पर एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ घर पर अकेली थी। बदमाशों ने पिस्टल से दो हवाई फायर किए और महिला के सिर में पिस्टल का बट मार दिया। शोर शराबा सुन पड़ोसी एकजुट हो गए। मौके का फायदा उठाकर दो बदमाश भाग गए लेकिन ज्यादा नशे की हालात में होने की वजह से एक बदमाश को लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद घायल पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले की सूचना मिलते ही थाना तहसील कैंप पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए काबू किए बदमाश को दबोच लिया है। वहीं, पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद से पड़ोसियों समेत परिजनों में डर का माहौल बना हुआ है। महिला के परिजनों ने बताया कि वे बदमाशों के बारे में नहीं जानते कि वे कौन थे और कहां से उनके घर क्या करने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे मनीषा अपने बेटे के साथ अकेली थी। इसी दौरान तीन बदमाश घर में घुस और पिस्टल से दो हवाई फायर कर दिए। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके सिर पर बदमाशों ने पिस्टल के बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला के सिर में काफी चोटें आई हैं। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें