फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से महिला घायल

Fri, 20 Nov 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित राजकीय स्कूल के सामने स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। चालक मौका मिलते ही भाग गया। महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन


नारायण सिंह पार्क की दीपाली ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह 17 नवंबर की देर शाम को मॉडल टाउन में एक दुकान पर प्रसाद लेने गई थी। वह अपनी गाड़ी की तरफ जा रही थी। इसी समय एक स्कॉर्पियो चालक ने उनको टक्कर मार दी। चालक मौका पाकर भाग गया। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें