समालखा। समालखा में श्याम बाबा के दर्शन करने आई एक महिला से साढ़े तीन तोले सोने के गहने और दो हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता से एक महिला व दो युवकों ने पानीपत जाने का रास्ता पूछा था। समालखा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पानीपत के कुटानी रोड अशोक बिहार निवासी बबली ने बताया कि वह श्याम बाबा के दर्शन करने बुधवार को चुलकाना गईं थी। वह दोपहर करीब 12 बजे दर्शन करने पहुंचीं थी। वह वापस जाने के लिए मेट्रो में सवार हुईं और समालखा रेलवे स्टेशन के पास उतर गईं। वहा दो युवक व एक महिला मिली। उन्होंने उससे पानीपत जाने का रास्ता पूछा।
इस दौरान उसे गुड़ मंडी में लालच देकर साढ़े तीन तोले सोने की अंगूठी, चेन व कानों की बाली निकलवा ली। वे बस स्टैंड का रास्ता दिखाने के लिए पैदल साथ लेकर चल पड़े।
कुछ दूरी पर चलने के बाद मेट्रो में बैठाकर पुराने बस स्टैंड पर ले गए। थाना समालखा के प्रभारी दीपक ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद