फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजनगर फाटक के पास दिल्ली-पानीपत रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि एक महिला की ट्रेन से टकराने से चोटिल होने की सूचना मिली थी। जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए महिला को रविवार सुबह छह बजे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहां पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि महिला शायद रेलवे ट्रेक पार कर रही थी जब यह हादसा हुआ। महिला ट्रेन से टकराकर रेलवे लाइन पर पड़ी हुई थी। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की उम्र लगभग 50 से 60 साल के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें