फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवकों ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अलग अलग मामलों में दो युवकों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना चन्दनीबाग क्षेत्र की रूप सिंह कालोनी में रहने वाले दिनेश (23)ने देर शाम को फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

वहीं, मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले अखिलेश यादव (33) ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। बिहार के गया जिला के गांव जिंदापुर निवासी अखिलेश यादव पिछले छह माह से पानीपत की एक फैक्टरी में के काम करते थे। फैक्टरी में ही बने लेबर क्वार्टर के एक कमरे में रह रहे थे।
अखिलेश की शादी हो चुकी थी और उनकी पत्नी बिहार में ही रहती है। जांच अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को करीब साढ़े छह बजे उसने फंदा लगा लिया। शाम को जब उसके अन्य साथी कमरे पर पहुंचे तो उन्होंने शव फंदे पर लटका देखा। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दूसरी और सनाैली राेड रूपचंद काॅलाेनी स्थित मकान में दिनेश कुमार पांडे (23) ने फंदा लगा लिया। मृतक मूल रूप से दरभंगा जिले का रहने वाला था। चांदनीबाग थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें