फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रैग मशीन में फंसकर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घायल महिला को पति ने मशीन से बाहर निकाला और निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घाेषित कर दिया। पुलिस ने पति के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर निवासी अरविंद ने बताया कि वह पिछले डेढ़ माह से पानीपत में काबड़ी रोड पर किराए के मकान में रहता है। उसके तीन बच्चे है। वह बुधवार रात करीब 10 बजे काबड़ी रोड स्थित एक फैक्टरी में अपनी पत्नी किरण के साथ रैग मशीन पर काम कर रहा था। इसी बीच उसकी पत्नी मशीन की चपेट में आ गई। उसने पत्नी को मशीन से बाहर निकाला और मालिक को सूचना दी। मालिक के साथ वह पत्नी को एक निजी अस्पताल लेकर गया, जहां से उसे नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। जब वह नागरिक अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र मलिक ने कहा कि पति के बयान पर पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें