फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यात्रा वैन और कार पर फेंकी ईंट, शीशा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। पूठर गांव में वीरवार को पहुंची विकसित भारत संकल्प जन संवाद यात्रा के दौरान एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक ने वैन और एक सरकारी कर्मचारी की निजी कार पर ईंट मार दी। जिससे वैन का अगला शीशा टूट गया और ईंट अंदर ड्राइविंग सीट पर जा गिरी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा वीरवार को पूठर गांव पहुंची थी। मुख्यातिथि भाजपा के जिला मंत्री सुनील परढाना रहे। ग्रामीणों को विकसित भारत के बारे में जागरूक किया जा रहा था। इसी दौरान वहां कार्यक्रम स्थल पर खड़ी वैन के अगले शीशे पर ईंट मार दी। गाड़ी का अगला हिस्सा टूट गया और ईंट चालक सीट पर पड़ गई। वहीं खड़ी समाज कल्याण विभाग के एक कर्मचारी की निजी कार का एक तरफ का शीशा टूटा है। कार की ड्राइविंग सीट पर भी ईंट पड़ी हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन सकते में आ गया। युवक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि युवक मानसिक तौर पर परेशान रहता है।

यात्रा के सह संयोजक भाजपा के जिला मंत्री सुनील परढ़ाना ने कहा कि यात्रा का किसी ग्रामीण ने कोई विरोध नहीं किया बल्कि जिस युवक द्वारा ईंट उछाली गई थी। वह मानसिक तौर पर बीमार चल रहा है। गांव में पहले भी ऐसी हरकत युवक कई बार कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें