पानीपत। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते जीआरपी में तैनात सिपाही जगरूप सिंह ने महिला को बचा लिया। इसके बाद परिजनों को बुलाकर महिला और उसके बच्चे को परिजनों को सौंप दिया।
मामला रविवार का है। जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि एक महिला गोद में बच्चे को लेकर सचखंड एक्सप्रेस के सामने खड़ी हो गई थी। प्लेटफॉर्म पर पेट्रोलिंग कर रहे सिपाही जगरूप ने महिला को बचा लिया। इसके बाद वह महिला को लेकर थाने पर पहुंचे। महिला एएसआई ने महिला से बात की। महिला ने पति पर झगड़ा करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि उनके पति आए दिन मारपीट करते हैं जिससे वह परेशान हो गई है।