फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इंसार बाजार में 12 दुकानदारों के चालान

Tue, 02 Dec 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
इंसार बाजार में कार्रवाई करते निगम कर्मचारी। स्रोत : निगम
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम की सफाई शाखा ने इंसार बाजार में 12 दुकानदारों के चालान किए। आरोप है कि दुकानदारों ने अपने बाहर गली में रेहड़ी लगवा रखी थी। ये इनसे किराया वसूलते हैं। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को फिर से रेहड़ी लगवाने पर पांच हजार रुपये का चालान करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नगर निगम की सफाई शाखा के उप निरीक्षक रिंकू की अगुवाई में सोमवार को इंसार बाजार में लालबत्ती चौक से अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई शुरू की। टीम ने इंसार चौक और फिर देवी मंदिर रोड से सलारजंग गेट तक रेहड़ी लगवाने वाले दुकानदारों के चालान किए। इस दौरान करीब 12 दुकानों के 500-500 रुपये के चालान किए। उन्हाेंने कहा कि रेहड़ी लगने से अतिक्रमण बढ़ जाता है। ऐसे में बाजार में निकल पाना मुश्किल हो जाता है। अधिकारियों को बाजार में अतिक्रमण की लगातार शिकायत मिल रही हैं। दुकानदारों ने दोबारा रेहड़ी व फड़ी लगवाई तो उन पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
नगर निगम ने दी है जगह
नगर निगम ने दिवाली से पहले बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। रेहड़ी व फड़ी को हटा दिया था। रेहड़ी व फड़ी वालों ने इसका विरोध किया था। नगर निगम ने इसके बाद इनको एलिवेटेड हाईवे के नीचे जगह दी थी। अब यहां रेहड़ी व फड़ी की अलग से मार्केट बना दी है। नगर निगम शहर में अन्य 10 स्थानों पर भी रेहड़ी व फड़ी अलग से लगवाने के प्रयास में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें