फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हनीट्रैप में फंसा 15 लाख के गहने ठगने के मामले में युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रोहतक के टाइल्स कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपये के गहने ठगने के मामले में आरोपी एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीआईए-3 की टीम ने आरोपी कनिष्का निवासी रोहतक को सोमवार शाम सिवाह बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान उसकी सहेली को गिरफ्तार करने व गहने बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 को रोहतक के टाइल्स कारोबारी ने चांदनीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उसकी इंस्टाग्राम पर मुस्कान नाम की एक युवती से दोस्ती हुई थी। युवती ने उससे कहा आपकी रील्स देखी है, आपका डांस बहुत अच्छा है। बातचीत करते हुए युवती ने पूछा आप जो गोल्ड पहनते हो क्या वह असली है। उसने हां में जवाब में दिया तो युवती ने कहा क्या हम अच्छे दोस्त बन सकते है। इसके बाद युवती ने मिलने के लिए कहा। युवती उससे मिलने के लिए होटल मन्नत हवेली रोहतक में पहुंची। जहां पर दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद उन्होंने 22 दिसंबर को हरिद्वार जाने का प्लान बनाया। वह संजय चौक स्थित एक होटल में रुके थे। जहां पर युवतियों ने शराब पी और उसके कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके करीब 15 लाख रुपये के गहने व 50 हजार रुपये की नकदी ले गई थी।
सीआईए-3 की टीम ने जांच की तो पता चला कि रोहतक की कनिष्का ने अपनी सहेली के साथ मिलकर यह वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने सोमवार को कनिष्का को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने रेडबुल में नशीली दवाई मिला दी। उन दोनों ने शराब पी और सोनू ने रेडबुल पी। कुछ देर बाद सोनू सो गया तो वे दोनों सोने की चार अंगूठी, एक अंगूठे का छल्ला, गले से सोने की चेन व जेब से 50 हजार नकदी लेकर फरार हो गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें