फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रशासन ने तीन नंबर गेट से गली खाली कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। प्रशासन और पुलिस फाल्गुन मेले से पहले चुलकाना धाम के चारों तरफ अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। गांव की फिरनी और श्याम मंदिर के तीन नंबर गेट के नजदीक दुकानदारों व पटरी रेहड़ी का कब्जा हटवाया। बीडीपीओ शक्ति सिंह और थाना प्रभारी गुलशन टीम के साथ मंगलवार को पहुंचे। टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाया। करीब एक दर्जन दुकानों और दो दर्जन रेहड़ी पटरी को हटवाया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मेले के दौरान काम की भी दुहाई लगाई। अधिकारियों ने व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की। चुलकाना धाम पर 26, 27 और 28 फरवरी को वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। समालखा थाना प्रभारी गुलशन कुमार ने बताया कि मेले में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। चार प्रमुख पुलिस नाके लगाए जाएंगे।
पहला नाका चुलकाना रोड पर कॉलेज मोड के पास, दूसरा आरएसएस रोड, तीसरा गांव चुलकाना और चौथा किवाना रोड चुलकाना से ढिंडार रोड चुलकाना पर लगाया जाएगा। सभी नाके 25 फरवरी की शाम को शुरू कर दिए जाएंगे। नाकों पर सख्ती से भारी वाहनों का गांव में प्रवेश रोका जाएगा। केवल पैदल या हल्के वाहनों को अनुमति मिलेगी। श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। समालखा से चुलकाना की तरफ शराब फैक्टरी के सामने बड़े वाहनों की पार्किंग रहेगी। शिव चौक तक कोई बड़ा या छोटा वाहन नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें